Harshit Rana News: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI Series) खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला आज शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा अपडेट्स के अनुसार BCCI ने एक घातक तेज गेंदबाज़ को तीसरे वनडे से पहले स्क्वाड में जोड़ने का मन बना लिया है।

Advertisement

दरअसल, TOI की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय चयनकर्ता दिल्ली के तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम में वापस लाना चाहते हैं। वो हर्षित को इंटरनेशनल क्रिकेट के माहौल में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस वज़ह से उन्होंने अचानक से ये फैसला लिया।

Advertisement

BCCI से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "टीम मैनेजमेंट ने हर्षित को सीरीज में पहले ही टीम से जुड़ने का मौका दिया था, लेकिन यह फैसला लिया गया कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में और अभ्यास की जरूरत है। वह हर दिन 9 से 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी तीव्रता (इंटेंसिटी) बनाए रखने में सफल रहे हैं। वह अपनी बल्लेबाजी पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। सबसे अधिक संभावना है कि 17 जून को CoE उन्हें आधिकारिक रूप से फिट घोषित कर देगा, जिसके बाद वह तुरंत चेन्नई के लिए रवाना हो जाएंगे।"

याद दिला दें कि 24 साल के हर्षित राणा एक काबिल तेज गेंदबाज़ हैं, जो कि अपनी बैटिंग से भी योगदान करने का दम रखते हैं। यही वज़ह है उन पर भारतीय चयनकर्ताओं ने काफी भरोसा जताया है। ये यंग फास्ट बॉलर साल 2026 की भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का भी हिस्सा था, लेकिन वो ये टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बुरी तरह चोटिल हो गए। इसके बाद से ही उन्होंने देश के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि अब हर्षित राणा पूरी तरह फिट हैं और जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। बताते चलें कि हर्षित के नाम 2 टेस्ट में 4 विकेट, 14 वनडे में 26 विकेट और 9 टी20 इंटरनेशनल में 9 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने ODI फॉर्मेट में तो एक हाफ सेंचुरी भी ठोकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार