जोहान्सबर्ग, 9 दिसम्बर| साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) में दिया गया बयान चर्चा में है जो उन्होंने टॉस के दौरान संचालन कर रहे शख्स को दिया।
Advertisement
एमएसएल में मैच में हुए टॉस के दौरान डु प्लेसिस से जो पार्ल रॉक्स के कप्तान हैं, उनकी टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया। इस पर डु प्लेसिस ने मजाकिया लहजे में जो कहा वो संचालन करने वाले के चेहर पर बेहद हंसी लेकर आया साथ ही कई और लोगों के चेहरे पर भी।
टीम में बदलाव के सवाल पर डु प्लेसिस ने कहा, "हर्डस विलजोएन नहीं है क्योंकि कल ही वह इस समय मेरी बहन के साथ बिस्तर पर सो रहे हैं, कल दोनों ने शादी की है।"
विलजोएन ने शनिवार को डु प्लेसिस की बहन रेमी राइनर्स के साथ शादी है