चैतन्य बिश्नोई (Chaitanya Bishnoi) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के धमाकेदार शतक के बाद राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर हरियाणा ने गुरुवार (17 नवंबर) को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 306 रनों से हरा दिया। इस महाजीत के साथ हरियाण की टीम ने इतिहास रच दिया। यह भारत के लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी और ओवरऑल चौथी सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिय़ाणा की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टॉप स्कोरर रहे चैतन्य ने 124 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 134 रन की पारी खेली। वहीं युवराज ने 116 गेंदों में 131 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 262 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 

Advertisement

इसके जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम 32.3 ओवर में 91 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाए। विकेटकीपर बल्लेबाज कामशा यांगफो ने सबसे ज्यादा 23 रन की पारी खेली।

हरियाणा के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल तेवतिया ने 8 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं मोहित शर्मा-जयंत यादव ने दो-दो, अंशुल कम्बोज और जयदीप भांभू ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार