चैतन्य बिश्नोई (57) तथा शुभम रोहिला (50) के अर्धशतकों से हरियाणा ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ई मुकाबले में बंगाल को सोमवार को पांच विकेट से हरा दिया।

Advertisement

बंगाल की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में 177 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने बिश्नोई के 59 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 57 रन और 77 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रन के सहारे 43.3 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

बंगाल की तरफ से सुवांकर बल ने 67 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 54 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अनुस्तुप मजूमदार ने 31 और अर्नब नंदी ने 30 रन बनाए।

हरियाणा की ओर से संजय पहल ने तीन विकेट, अजीत चहल ने दो विकेट, जयंत यादव ने दो विकेट, अशोक संधू ने दो विकेट और अरुण चापराना ने एक विकेट लिया। बंगाल की तरफ से शाहबाज अहमद ने तीन विकेट, अर्नब ने एक और अभिषेक रमन ने एक-एक विकेट लिया।

बंगाल की पांच मैचों में यह तीसरी हार है और वह आठ अंकों के साथ ग्रुप ई की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि हरियाणा भी इतने ही अंक लेकर छठे नंबर पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार