इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में अपनी टीम का आखिरी मैच खेलने के कुछ ही घंटों बाद, हार्दिक पांड्या को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हार्दिक पांड्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद ये अटकलें लगने लगीं कि शायद आईपीएल खत्म होने के बाद वो छुट्टी पर जा रहे हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी को रविवार देर रात एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वो काले रंग के कपड़ों में नजर आए, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड इस मौके पर कैज़ुअल और स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आईं। इस जोड़ी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि हार्दिक के लिए आईपीएल 2026 का सीज़न, एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों ही तौर पर काफी मुश्किल भरा रहा। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही और प्लेऑफ़ में जगह बनाने से चूक गई। इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण फैंस ने हार्दिक की काफी आलोचना भी की। कुछ लोगों ने तो हार्दिक की निजी ज़िंदगी और रिश्तों को लेकर भी लगातार सवाल उठाए।

वहीं, अगर मुंबई के आखिरी मैच की बात करें तो राजस्थान ने जीत के लिए मुंबई के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा था और जब मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत भी काफी खराब रही और रोहित शर्मा बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए। यहां तक कि पावरप्ले तक मुंबई ने नमन धीर, रयान रिकल्टन और तिलक वर्मा के विकेट गंवा दिए थे। यहां से ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम मैच बहुत जल्दी हार जाएगी लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव (60) ने विल जैक्स (33) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की और मुंबई को मैच में वापस ला खड़ा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

जैक्स के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने भी 15 गेंदों में तूफानी 34 रन बनाए और एक समय ऐसा लगा कि मुंबई एक ओवर रहते ये मैच जीत जाएगा लेकिन आखिरी 5 ओवरों में राजस्थान की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 175 रनों पर रोक दिया और राजस्थान ने 30 रन से ये मैच जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार