आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। आरसीबी से हार के बाद ये दावा किया जा रहा है कि हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है और अब शायद वो टीम से अलग होने वाले हैं। देखते ही देखते ये खबर इंटरनेट पर वायरल हो गई और फैंस के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं।

दरअसल, रायपुर में RCB के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस का इस सीजन का सफर खत्म हो गया। इसके तुरंत बाद कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने नोटिस किया कि हार्दिक पांड्या की इंस्टा फॉलोइंग लिस्ट में मुंबई इंडियंस का अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा था। बस फिर क्या था, लोगों ने इसे टीम के अंदर चल रही अनबन से जोड़ दिया।

कुछ फैंस का कहना था कि हार्दिक और फ्रेंचाइज़ी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे, जबकि कुछ लोगों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया कि वो अगले सीजन में MI छोड़ सकते हैं। हालांकि, बाद में सामने आई रिपोर्ट्स ने इन अफवाहों की हवा निकाल दी। बताया गया कि मुंबई इंडियंस का अकाउंट कुछ समय बाद फिर से हार्दिक की फॉलोइंग लिस्ट में दिखने लगा। ऐसे में माना जा रहा है कि ये कोई तकनीकी गड़बड़ी या इंस्टाग्राम का अस्थायी बग हो सकता है। अभी तक ना तो हार्दिक पांड्या की तरफ से और ना ही मुंबई इंडियंस की ओर से कोई ऐसा बयान आया है, जिससे दोनों के बीच किसी विवाद की पुष्टि होती हो।

वैसे भी, हार्दिक पांड्या जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तब से वो लगातार चर्चा में रहे हैं। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी मिलने के बाद से ही फैंस दो हिस्सों में बंटे हुए दिखाई दिए थे। यही वजह है कि हार्दिक से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें भी सोशल मीडिया पर बड़ी खबर बन जाती हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को सोशल मीडिया की अफवाहों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार