अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2026 का 42वां मुकाबला खेला गया जिसे गुजरात ने 4 विकेट से जीत लिया। इस मैच में वैसे तो कई मजेदार पल देखने को मिले लेकिन बाउंड्री के बाहर भी एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर फैंस थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए। हालांकि, इसी दौरान दो पुराने टीममेट्स के बीच एक ऐसा पल भी दिखा जो इंटरनेट पर कुछ देर के लिए चर्चा का विषय बन गया।
इसकी शुरुआत तब हुई जब एक वीडियो सामने आया जिसमें ईशांत शर्मा बाउंड्री लाइन के पास विराट कोहली को हल्का सा धक्का देते हुए दिखे। ये क्लिप तेज़ी से वायरल हो गई और कुछ फैंस ने शुरू में ये सवाल उठाया कि क्या इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच कोई तनाव है। हालांकि, फुटेज और उसके पीछे के संदर्भ को करीब से देखने पर एक बिल्कुल अलग ही कहानी सामने आती है।
ये घटना बाउंड्री के किनारे हुई थी, जहां ईशांत शर्मा और विराट कोहली मज़ाकिया अंदाज़ में बातें कर रहे थे और तभी ईशांत विराट को हल्का सा धक्का देते हुए दिखे। दोनों ने एक दशक से भी ज़्यादा समय तक भारत के लिए सभी फॉर्मेट में एक साथ क्रिकेट खेला है और ये धक्का किसी गुस्से में नहीं बल्कि बातचीत के दौरान मस्ती में दिया गया था जिसे फैंस ने अलग ही तरीके से देखना शुरू कर दिया। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच की बात करें तो 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत तेज रही। साईं सुदर्शन जल्दी (6) आउट हो गए, लेकिन शुभमन गिल ने दूसरे छोर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 43 रन ठोक दिए। इसके बाद जोस बटलर ने भी 19 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि मध्य ओवरों में टीम ने वाशिंगटन सुंदर (12), शाहरुख खान (8) और जेसन होल्डर (12) के रुप में कुछ विकेट जरूर सस्ते में गंवाए, लेकिन शुरुआती बढ़त का फायदा मिला। आखिरी में राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेलते हुए टीम को 15.5 ओवर में ही जीत दिला दी। RCB के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट झटके।