पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 के 8वें मैच में, कराची किंग्स का मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स से हुआ जिसे कराची की टीम ने 56 रनों से जीत लिया। इस मैच में कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 175/7 रन बनाए और जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 119/9 रन ही बना सकी जिसके चलते किंग्स ने 56 रनों की शानदार जीत हासिल की।

Advertisement

इस मैच में कराची के लिए तेज गेंदबाज हसन अली ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट लिए। इन तीन में से एक विकेट अबरार अहमद का भी था और अबरार को आउट करने के बाद हसन अली ने जिस तरह से जश्न मनाया उसने हर किसी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की याद दिला दी। दरअसल, हसन अली ने अबरार अहमद को आउट करने के बाद ठीक उसी तरह से जश्न मनाया जिस तरह से अबरार ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में शुभमन गिल को आउट करने के बाद मनाया था।

Advertisement

ये पल क्वेटा की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला जब हसन अली ने ओवर की चौथी गेंद लेग-स्टंप पर डाली। अबरार ने आगे बढ़कर एक वाइल्ड स्विंग की कोशिश की, लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और वो बोल्ड हो गए। इसके बाद जो हुआ वो काफी मनोरंजक था। हसन अली ने अबरार की ओर मुड़कर बिल्कुल उन्हीं की तरह सिर झुकाकर जश्न मनाया। हालांकि, इसके बाद वो इस युवा स्पिनर के पास गए और उन्हें गले लगा लिया और दोनों इस दौरान हंसते हुए भी दिखे।

इस मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए, कराची किंग्स ने जेम्स विंस के 47 गेंदों पर 70 रन और डेविड वार्नर (31) और मोहम्मद नबी (18) की शानदार पारियों की बदौलत 175/7 रन बनाए। जवाब में, क्वेटा ग्लैडिएटर्स अपने शुरुआती पतन से उबर नहीं पाए और 119/9 पर पहुंच गए। केवल मोहम्मद आमिर ने लड़ने का जज्बा दिखाया और 16 गेंदों पर 30 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने कराची के लिए गेंद से प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार