11 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरियन वन डे में साउथ अफ्रीका की शानदार जीत के हीरो रहे हाशिम अमला ने इंटरनेशनल क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ श्रीलंका को सीरीज में 5-0 से क्लीन स्विप भी कर दिया।

Advertisement

अमला ने इस मुकाबले में 134 गेंदों में 15 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 154 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपने वन डे करियर का 24वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही अमला के नाम सबसे कम पारियों में 50 इंटरनेशनल शतक बनाने के रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने 348 पारियों में यह कारनामा किया है। यह उनके वनडे करियर का 24 वां शतक था। जबकि अमला 100 टेस्ट मैचों में 26 शतक बना चुके हैं। अमला 50 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।  बांग्लादेश कप्तान मुश्फिकुर रहीम कर रहे हैं गजब की बल्लेबाजी, कोहली हुए हैरान- परेशान

Advertisement

जबकि यह उपलब्धि हासिल करने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। उनके नाम 49 वनडे और 51 टेस्ट शतक सहित कुल 100 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं। इसके बाद रिकी पॉन्टिंग (71), कुमार संगाकारा (63), जैक कैलिस (62), महेला जयवर्धने(54) और ब्रायन लारा(53) आते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार