New Zealand Women vs Zimbabwe Women: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने बुधवार (11 मार्च) को जिम्बाब्वे के खिलाफ डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अपने ऑलराउंड खेल से धमाल मचा दिया।
केर ने बल्ले और गेंद दोनों से एक बार फिर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी में 80 रन क शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में 3.1 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जिसमें हैट्रिक भी ली। जिसकी बदौलत कीवी टीम ने इस मैच में 200 रनों की विशाल जीत हासिल की।
अपने देश की तीसरी महिला और वनडे इंटरनेशनल हैट्रिक लेने वाली सिर्फ़ 14वीं महिला बनीं हैं।
यह सीरीज में दूसरी बार था जब उन्होंने पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे, इससे पहले उन्होंने दूसरे वनडे मैच के दौरान 7 विकेट लिए थे। केर की हैट्रिक जिम्बाब्वे के रनचेज के 24वें ओवर में आई, जिसमें उन्होंने एडेल ज़िमुनु, ऑड्रे माज़विशाया और तेंदई मकुशा को शिकार बनाया। न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए 30 साल बाद किसी खिलाड़ी ने हैट्रिक ली है। उनसे पहले एमिली ड्रम ने साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में यह कारनामा किया था।
महिला वनडे क्रिकेट में कुल 14 हैट्रिक हुई हैं, जिसमें केर इंग्लैंड की चार्ली डीन (2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ) और साउथ अफ्रीका की क्लो ट्रायोन (2025 में श्रीलंका के खिलाफ) के साथ इस दशक में वनडे मैच में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
केर के प्लेयर ऑफ द मैच औऱ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने इस सीरीज में 140 रन लिए और 16 विकेट भी लिए।