England Women vs West Indies Women: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने बुधवार (21 मई) को कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार शतक जड़ा। मैथ्यूज में 67 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Advertisement

महिला टी-20 इंटरनेशनल में पूर्ण सदस्य देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड मैथ्यूज ने अपने नाम कर लिया। यह उनका पूर्ण सदस्य देशों के खिलाफ तीसरा शतक है। पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने पांच शतक लगाए हैं। 

महिला टी-20 इंटरनेशनल की चौथी खिलाड़ी

मैथ्यूज महिला टी-20 इंटरनेशनल की चौथी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा शतक जड़े हैं। ईशा ओझा ने 4 शतक, चमारी अट्टापट्टू और फातिमा किबासु ने 3-3 शतक जड़े है। 

हालांकि मैथ्यूज का यह शतक बेकार गया, क्योंकि इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जिसके मैथ्यूज के अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16.3 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड के लिए सोफिया डंकली ने 56 गेंदों में नाबाद 81 रन और हीदर नाइट ने 27 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार