WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने जमकर गदर मचाया और गुजरात जाएंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में मुंबई की ओर सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज़ और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जमकर रन बरसाए।

Advertisement

हरमन ने 30 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 65 रनों की आतिशी पारी खेली लेकिन हरमन से पहले मुंबई में मैथ्यूज़ नाम का तूफान आया। मुंबई ने अपना पहला विकेट 15 के स्कोर पर ही गंवा दिया था लेकिन इसके बाद मैथ्यूज़ ने मोर्चा संभाला और रनरेट को नीचे नहीं गिरने दिया। मैथ्यूज़ ने पावरप्ले में जमकर चौके-छक्के बरसाए और अपनी टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई।

Advertisement

मैथ्यूज़ ने 31 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले। इसमें से 2 छक्के तो उन्होंने एक ही ओवर में लगा दिए थे। ये दो छक्के पारी के आठवें ओवर में देखने को मिले जब मैथ्यूज़ ने एनाबेल सदरलैंड के ओवर में खड़े-खड़े दो छक्के लगा दिए। उनके इन छक्कों में वेस्टइंडीज फ्लेवर साफ देखा जा सकता है।

मैथ्यूज के दो छक्के देखने के लिए क्लिक करें

वहीं, अगर गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात जाएंट्स की ओर से स्नेह राणा ने दो विकेट चटकाए। जबकि एशले गार्डनर, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वारहम को एक-एक विकेट मिला। एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी खराब रही और उन्होंने पहले 5 ओवरों में ही 4 विकेट गंवा दिए जबकि स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 12 ही रन लगे थे। ऐसे में गुजरात के लिए ये मैच जीतना तो दूर फाइट करना भी मुश्किल लग रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार