वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा वर्ल्ड इलेवन चुनी है। इस टीम में उन्होंने तीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

Advertisement

सोफी डिवाइन को बनाया कप्तान

Advertisement

हेली मैथ्यूज ने अपनी वर्ल्ड इलेवन की कैप्टन के तौर पर न्यूजीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को चुना। ये 34 वर्षीय खिलाड़ी मौजूदा समय में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तान भी हैं। वो इंटरनेशनल लेवल पर अब तक अपने देश के लिए 147 वनडे और 135 टी20 मैच खेल चुकी हैं।

सोफी डिवाइन के नाम वनडे इंटरनेशनल में कुल 3860 रन और 101 विकेट दर्ज हैं, वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 3268 रन और 117 विकेट चटकाए हैं।

3 भारतीय खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच के लिए अपनी वर्ल्ड इलेवन चुनते हुए हेली मैथ्यूज ने तीन भारतीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी। ये खिलाड़ी भारतीय कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज़ हरमनप्रीत कौर, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इनके अलावा हेली मैथ्यूज की पसंद श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर चमारी अट्टापट्टू, नेट साइवर ब्रंट, अमेलिया केर, और मारिजाने कैप हैं। उन्होंने इंग्लैंड की अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और साउथ अफ्रीका की घातक पेसर शबनम इस्माइल को भी अपनी टीम में जगह दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच के लिए ये है हेली मैथ्यूज की वर्ल्ड इलेवन

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सोफी डिवाइन (कप्तान), हेली मैथ्यूज, चमारी अट्टापट्टू, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, मारिजाने कैप, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, शबनम इस्माइल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार