4 अप्रैल, मोहाली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 युवराज सिंह के लिए काफी अहम होने वाला है। काफी समय से युवराज सिंह अपनी फिटनेस को लेकर जुझ रहे थे। 

Advertisement

अब एक बार फिर युवराज सिंह फिट होकर मैदान पर वापस आ गए हैं। आईपीएल में युवी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के तरफ से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Advertisement

इस समय किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के सभी खिलाड़ी काफी अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें युवी अभ्यास सत्र के दौरान छक्का जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्रिकेट फैन्स भी युवी से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। यदि युवराज सिंह आईपीएल 2018 में शानदार परफॉर्मेंस करने में सफल रहे तो यकिनन उनके लिए भारतीय टीम में शामिल होने के दरवाजे खुल जाएगें।

आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का पहला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के खिलाफ होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार