सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने बड़ा इतिहास रच दिया है। क्लासेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में इस सीजन अपने 600 रन पूरे किए और इसके साथ ही ऋषभ पंत का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला शुक्रवार (22 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबले में SRH के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

क्लासेन इस मुकाबले से पहले IPL 2026 में 600 रन पूरे करने से सिर्फ 45 रन दूर थे और उन्होंने RCB के खिलाफ इस मुकाबले में यह आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। उन्होंने 24 गेंदों में 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा का रहा।

इस शानदार पारी के साथ क्लासेन टी20 क्रिकेट के किसी भी बड़े टूर्नामेंट या लीग में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने IPL 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 579 रन बनाए थे। इसी के साथ ही क्लासेन अब IPL में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

IPL में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन:

  1. हेनरिक क्लासेन – 606 रन
  2. ऋषभ पंत – 579 रन
  3. रियान पराग – 573 रन
  4. रोहित शर्मा – 538 रन
  5. ग्लेन मैक्सवेल – 513 रन

क्लासेन ने IPL 2026 में अब तक 606 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस सीजन 50.50 की शानदार औसत और 159.47 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इतना ही नहीं, उनके बल्ले से इस सीजन 6 अर्धशतक भी निकल चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन (51) के अलावा इशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन ठोक दिए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार