आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले रहे साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो एक फैन को अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। मामला उस वक्त गरमा गया जब फैन लगातार फोटो लेने की कोशिश कर रहा था। क्लासेन ने पहले शांति से समझाया, लेकिन बाद में सख्त अंदाज़ भी दिखाया।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन इस समय IPL 2026 में अपने प्रदर्शन के साथ-साथ एक वायरल वीडियो की वजह से भी चर्चा में हैं। दरअसल, यह घटना किसी पब्लिक प्लेस की बताई जा रही है, जहां क्लासेन अपने परिवार के साथ मौजूद थे। इसी दौरान एक फैन उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रहा था। क्लासेन ने पहले बहुत ही शांति और विनम्रता से उसे मना किया और कहा, “ध्यान से सुनो, ऐसा मत करो, मैंने आपको मना किया है, प्लीज यहां से चले जाओ।”

Advertisement

हालांकि, फैन ने कैमरा पूरी तरह बंद नहीं किया और नीचे की ओर कर लिया। इसके बाद क्लासेन ने थोड़ा सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “अगर मैं पीछे मुड़ूं और तुमने मेरी फैमिली की फोटो ली, तो मैं वादा करता हूं कि अच्छा नहीं होगा। प्लीज यहां से चले जाओ।”

VIDEO:

इस घटना ने एक बार फिर खिलाड़ियों की प्राइवेसी को लेकर बहस छेड़ दी है। भारत में क्रिकेटर्स को बहुत माना जाता है और फैंस उनके साथ हर पल को कैद करना चाहते हैं, लेकिन खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करना बेहद जरूरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैदान के अंदर की बात करें तो क्लासेन इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बने हुए हैं। उन्होंने IPL 2026 में अब तक 415 रन बनाए हैं, उनका औसत 59.14 और स्ट्राइक रेट 157.41 का रहा है। हाल ही में उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 गेंदों में नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह पारी टीम के लिए मैच जिताऊ साबित हुई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार