Jonny Bairstow Ball After 11 Years: एक ज़माने में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की रीढ़ माने जाने वाले जॉनी बेयरस्टो अब टीम से बाहर हैं, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप में उनका एक नया अंदाज़ देखने को मिला। पूरे 11 साल बाद बेयरस्टो ने गेंद थामी और ऑफ स्पिन डालते नजर आए। बेयरस्टो का यह नया रोल देखकर फैन्स हैरान रह गए।

Advertisement

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाज़ी नहीं, बल्कि गेंदबाज़ी है। काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के बीच खेले गए मुकाबले में बेयरस्टो ने पूरे 11 साल बाद गेंदबाज़ी की। मैच के आखिरी ओवर में उन्होंने ऑफ स्पिन से छह रन खर्च किए।

Advertisement

यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था और ऐसे में बेयरस्टो ने हंसी-मज़ाक के अंदाज़ में गेंद थामी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे उनके 'नई भूमिका' के ट्रायल के रूप में देखा जा रहा है। यॉर्कशायर ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर भी शेयर किया है।

VIDEO:

गौरतलब है कि पिछली बार भारत ने इंग्लैंड में एजबेस्टन के मैदान पर टेस्ट खेला था, तो उसी मुकाबले में बेयरस्टो ने दोनों पारियों में शतक ठोके थे और इंग्लैंड को टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी रनचेज में जीत दिलाई थी। लेकिन उसके बाद चोटें और खराब फॉर्म ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इस सीज़न उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में बतौर रिप्लेसमेंट कुछ मैच खेले, जिसमें उन्होंने 184.78 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए। अब देखना होगा कि काउंटी में उनके यह ‘ऑलराउंडर’ संकेत उन्हें फिर से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के दरवाज़े तक पहुंचा पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार