दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की ये लखनऊ के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत है लेकिन ये जीत दिल्ली के कोच हेमंग बदानी के बिना शायद ना आती। बदानी ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में एक ऐसा दांव चला जो दिल्ली को हारा हुआ मैच जिता गया।

Advertisement

142 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये चेज़ बिल्कुल भी आसान नहीं था। मेहमान टीम अपनी पारी की शुरुआत में ही 26 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गई थी। इसे देखकर फ़ैंस और क्रिकेट के जानकार, ये मान बैठे थे कि शायद दिल्ली की टीम ये मैच हार जाएगी लेकिन बदानी के एक फैसले ने मैच का रुख पलट दिया।

Advertisement

4 विकेट गिरने के बाद साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर बल्लेबाज़ी के लिए तैयार नज़र आ रहे थे लेकिन तभी एक ऐसा पल आया जिसने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बदानी ड्रेसिंग रूम से दौड़ते हुए डगआउट की ओर आए और बीच में दखल दिया। मिलर को बल्लेबाज़ी के लिए भेजने के बजाय, उन्होंने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव का इशारा किया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा और समीर रिज़वी को भी 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल किया। उनका ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके इस साहसी फ़ैसले का तुरंत फ़ायदा मिला। रिज़वी और स्टब्स ने मिलकर बेहद शांत और संयमित तरीके से टीम को मुश्किल से निकाला। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की अटूट साझेदारी की और टीम को पूरी तरह से बिखरने से बचाते हुए एक शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से की है और वो इस मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार