Henry Nicholls Record: न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के पहले दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 221 गेंदों पर 14 चौके लगाकर नाबाद 113 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ हेनरी निकोल्स ने एक शादनार रिकॉर्ड बनाकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया है।
वेलिंगटन के किंग बने हेनरी निकोल्स: वेलिंगटन का बेसिव रिजर्व स्टेडियम 35 वर्षीय हेनरी निकोल्स को हमेशा से ही काफी रास आया है। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। वेलिंगटन के मैदान पर निकोल्स अब तक 15 टेस्ट पारी में 5 शतक लगा चुके हैं। ध्यान दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन क्रो और केन विलियमसन ने भी वेलिंगटन में 5 टेस्ट शतक लगाए हैं, लेकिन इन दोनों ने ही निकोल्स से ज्यादा पारी खेली है।
एलीट लिस्ट में शामिल: हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड के लिए एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़ों में शामिल हो गए हैं। वो वेलिंगटन में भारत के खिलाफ शतक ठोकने के बाद सीधा तीसरी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अब उनसे ऊपर सिर्फ और सिर्फ केन विलियमसन और रॉस टेलर हैं। केन ने सेडन पार्क के हेमिल्टन स्टेडियम में 7 टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं रॉस टेलर ने भी इसी मैदान पर 6 शतक लगाने का कारनामा किया है।
न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़
- 7 – केन विलियमसन – सेडन पार्क, हैमिल्टन (21 पारियां)
- 6 – रॉस टेलर – सेडन पार्क, हैमिल्टन (24 पारियां)
- 5 – हेनरी निकोल्स – बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (15 पारियां)
- 5 – मार्टिन क्रो – बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (17 पारियां)
- 5 – केन विलियमसन – बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (30 पारियां)
मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट का पहला दिन मेजबान न्यूजीलैंड के नाम रहा। उन्हें पहले बैटिंग करने का न्योता मिला था और उन्होने एक समय 70 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। हालांकि इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की गेम में वापसी कराई। निकोल्स ने 221 गेंदों पर नाबाद 113 रन ठोके। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 182 गेंद खेलकर नाबाद 94 रन बनाए। तो ऐसे न्यूजलैंड ने दिन के खेल पूरे 82 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर 243 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।