बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार रंगना हेराथ ने अपना 14 दिनों का क्वोरंटीन पूरा करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम से जुड़ गए हैं।

Advertisement

43 वर्षीय हेराथ न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अलावा, टेस्ट टीम के आठ अन्य सदस्यों में खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ भी संक्रमित हुए थे। जिनके कारण उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना पड़ा।

Advertisement

हेराथ के हवाले से क्रिकबज ने कहा, "कई दिन क्वारंटीन में रहने के बाद मैं आज टीम से जुड़कर खुशी महसूस कर रहा हूं। साथ ही मैं दौरा इंतजार कर रहा हूं।" उन्होंने बात करते हुए आगे कहा, "मुझे बीसीबी और न्यूजीलैंड हेल्थकेयर को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने मेरी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की।"

बता दें कि बांग्लादेश की टीम अभी अंतिम चरण की तैयारी के लिए टॉरंगा में है और 28-29 दिसंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो दिवसीय मैच खेलेगी। पहला टेस्ट टॉरंगा के ओवल में एक जनवरी से खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट नौ जनवरी से हेगले ओवल में होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार