कश्मीर प्रीमियर लीग को लेकर विवाद किसी से छिपा नहीं है। इसके पहले सीजन में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने बीसीसीआई पर उनको धमकी देने का आरोप लगाया था।  हर्शल गिब्स ने कहा था कि बीसीसीआई ने उन्हें कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा ना लेने के लिए संदेश भिजवाया था और कहा था कि अगर वो ऐसा करते हैं तो फिर उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। 

Advertisement

कश्मीर प्रीमियर लीग सीजन 2 शुरू होने वाला है इसको लेकर गिब्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। हर्षल गिब्स ने पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'यहां दुबई में KPL टी20 का सीज़न 2 लॉन्च शानदार रहा। फिर से इसका हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं।'

Advertisement

एक ने गिब्स को ट्रोल करते हुए लिखा, 'बीसीसीआई के बारे में क्या?' जिसपर कमेंट करते हुए गिब्स ने लिखा, 'उनके बारे में क्या?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके लिए सम्मान खत्म। आपको इस तरह की लीग में शामिल होते हुए देखकर निराशा होती है। आपको अनफॉलो कर रहा हूं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको अनफॉलो कर रहा हूं। जिस तरह से आपने अपने पूरे करियर में बल्लेबाजी की, उसका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं लेकिन मुझे आपको ऐसी राजनीतिक लीग में शामिल होते हुए देखकर दुख होता है जो खेल के लिए शर्मिंदगी है।' इस पोस्ट पर गिब्स ने इमोजी भी पोस्ट की है।

Advertisement

एक ने लिखा, 'भारतीय मीडिया और सरकार बकवास कर रहे हैं अन्यथा हम आपको यहां भारत में भी देखते। केपीएल के लिए शुभकामनाएं।' वहीं एक फैन ने हर्षल गिब्स से पूछा, 'भाई तुम खेलोगे या फिर कोचिंग करोगे?' इस सवाल के जवाब देते हुए हर्षल गिब्स ने लिखा, 'संभावना कोचिंग कि है या फिर मेंटोर रहूंगा।'

गिब्स ने लगाया था बीसीसीआई पर आरोप: मालूम हो कि पहले सीजन के दौरान गिब्स ने ट्वीट कर लिखा था, 'बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ अपने राजनीतिक मुद्दे को देखते हुए मुझे केपीएल में खेलने से रोक रही है। इसके अलावा मुझे धमकी भी दे रहे हैं कि अगर मैंने उस लीग में हिस्सा लिया तो वो मुझे भारत में किसी भी क्रिकेट से जुड़े काम के लिए नहीं घुसने देंगे।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार