5 मई। डबलिन में आयरलेंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शाई होप और जॉन कैंपबेल ने कमाल कर दिया और शतक जमाकर खेल रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
ये खबर लिखे जाने तक दोनों ने पहले विकेट के लिए 306 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। दोनों ने वनडे में वेस्टइंडीज टीम के लिए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
इसके अलावा वनडे में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी दोनों बल्लेबाजों ने बना दिया है।
वेस्टइंडीज के लिए वनडे में पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड है। इसे पहले स्टुअर्ट विलियम्स और शिव नारायण चंद्रपाल ने साल 1997 में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी करी थी।