1 अप्रैल, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 221 रन पर सिमट गई है। लाइव स्कोर

Advertisement

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 488 रन बनाए थे। ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम के पास 267 रन की बढ़त है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से कप्तान टिम पेन ने 62 रन की पारी खेली। टिम पेन के शानदार अर्धशतकी पारी के कारण ही ऑस्ट्रेलिा की टीम 200 का स्कोर पार करने में सफल रही।

टिम पेन जिस वक्त बल्लेबाजी करने आए उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट 96 रन पर गिर गए थे। टिम पेन ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक ठोका है।

अपनी पारी के दौरान टिम पेन ने एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। टिम पेन  विकेटकीपर कप्तान के तौर पर ऐसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए अर्धशतक ठोका है।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार