4 मार्च, बुलावायो (CRICKETNMORE)। वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेले गए चौथे मैच में स्कॉटलैंड ने कमाल करते हुए अफगानिस्तान की टीम को 7 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 255 रन बनाए जिसके जबाव में स्कॉटलैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

आपको बता दें कि स्कॉटलैंड के तरफ से कैलम मैकलेओद ने शानदार 157 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ - साथ रिची बेरिंगटन ने 67 रन बनाए।

स्कॉटलैंड बल्लेबाज कैलम मैकलेओद मे एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कैलम मैकलेओद वनडे क्रिकेट में चेस करते हुए बतौर बल्लेबाज उच्चतम स्कोर बनानें वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

बतौर बल्लेबाज चेस करते हुए सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वालों में नंबर एक पर धोनी हैं जिनके नाम नाबाद 183 रन दर्ज है। तो वहीं दूसरे नंबर पर कोहली (183) और तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स हैं जिनके नाम चेस करते हुए 175 रन दर्ज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार