10 अक्टूबर। भारत के ओपनर मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमा दिया है। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जमाया था। 

Advertisement

मयंक अग्रवाल ने इस पारी में गेंद का सामना कर शतक जमाने का कमाल किया।अपनी पारी में मयंक अग्रवाल  ने 15 चौके और 2 छक्के जमाने में सफल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने चौका जमाकर शतक पूरा करने का कमाल किया।

Advertisement

बता दें कि पुणे में आखिरी दो फर्स्ट क्लास पारी में मयंक अग्रवाल ने कमाल किया है और आज शतक और साल 2017 नवंबर में महाराष्ट्र के खिलाफ 304 रनों की नाबाद पारी खेली थी।अग्रवाल 108 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर स्लिप में कप्तान फाफ डु प्लेसी के द्वारा लपके गए। 

मयंक अग्रवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट के पहली पारी में अग्रवाल का बल्लेबाजी औसत 89.33 का है जो टेस्ट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनका बल्लेबाजी औसत टेस्ट की पहली पारी 65.97 का रहा है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार