दक्षिण अफ्रीका के एक निराशाजनक दौरे के बाद सभी भारतीय फैंस की निगाहें अब भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज पर है। वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरुआत फरवरी में होने वाली है जहां तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी जल्द ही होने वाला है।

Advertisement

ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि इस बार किन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका मिलने वाला है। वहीं, अगर हाल ही में बीती विजय हज़ारे ट्रॉफी की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर ऋषि धवन (Rishi Dhawan) ने ऐसा ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है कि वो 6 साल बाद दोबारा से टीम इंडिया का दरवाज़ा खटखटा रहे हैं।

Advertisement

ऋषि धवन की कप्तानी में ही हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी 2021 भी जीती थी। इस दौरान खुद ऋषि धवन ने अपने ऑलराउंड खेल से खूब वाहवाही बटोरी है। धवन ने आठ मैचों में ना सिर्फ 17 विकेट लिए थे बल्कि बल्ले से भी धमाल मचाते हुए 458 रन बनाए थे। इस दौरान वो अपनी टीम के लिए एक फिनिशर की भूमिका में नज़़र आए थे। ऐसे में चयनकर्ता आगामी सीरीज के लिए उन्हें इसी भूमिका के लिए चुन सकते हैं।

अगर आपको याद नहीं है तो बता दें कि धवन भारत के लिए पहले भी खेल चुके हैं। उन्हें 2016 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की ओर से वनडे खेलने का मौका मिला था लेकिन उस दौरान उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था। 

दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सेलेक्टर्स ऋषि धवन को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मौका दे सकते हैं। वेंकटेश अय्यर के रूप में एक ऑलराउंडर विकल्प पहले से मौजूद है लेकिन सेलेक्टर्स चाहते हैं कि धवन को वनडे में आजमाया जाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार