आयरलैंड ने मंगलवार (13 जुलाई) को डबलिन में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 43 रनों से हरा दिया। यह पहली पारी है जब आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को वनडे में हराया है। इसके साथ ही आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 48.3 ओवरों में 247 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत धीमी लेकिन अच्छी रही। कप्तान एंडी बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इसके बाद बालबर्नी ने एंडी मैकब्राइन के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 और तीसरे विकेट के लिए हैरी टेक्टर के लिए 70 रन जोड़े।

बालबर्नी ने 117 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। वहीं टैक्टर ने 68 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 79 रनों की पारी खेली। जिसके चलते आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका के लिए एंडिले फेहलुकवायो ने 2 विकेट, वहीं कागिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 1 विकेट लिया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और एडिन मार्करम (5) और टेम्बा बावुमा (10) सस्ते में पवेलियन लौट गए। जानेमन मलान ने रस्सी वैन डेर डूसन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की। इसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 50 ओवरों से पहले ढेर हो गई। 

Advertisement

मलान ने 84 और डूसन ने 49 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन और जोशुआ लिटिल ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा क्रैग यंग, सिमी सिंह और जॉर्ज डॉकरेल ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार