India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (19 जून) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 4 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सीरीज में अपना लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 120 गेंदों में 18 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 136 रन की पारी खेली।  वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने तगड़ा पलटवार किया और निर्धारित ओवर में 6 विकेट गवाकर 321 रन बनाए। मेहमान टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट 135 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं मिडल ऑर्डर में मैरिज़ान कप्प ने 94 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 144 रन की पारी खेली।

महिला वनडे क्रिकेट के 51 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में 4 बैटर ने शतक लगाया है। 

Also Read: Live Score

सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच इस मैदान पर ही रविवार (23 जून) को खेला जाएगा। इसके बाद एकमात्र टेस्ट और फिर तीन टी-20 इंटनरेशनल मैच की सीरीज आयोजित होगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार