Afghanistan vs Zimbabwe, 1st Test: जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor), क्रेग इरविन (Craig Ervine) ने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। मुकाबले की पहली पारी में 40 साल के टेलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 168 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में 41 साल के इरविन ने अपना कमाल दिखाया हुए शतक लगाया।
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट मैच में दो 40 या उससे ज्यादा उम्र के बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। टेलर ने पहले दिन के खेल में जब शतक लगाया तब उनकी उम्र 40 साल 272 दिन थी और पांचवें औऱ आखिरी दिन इरविन ने जब शतक पूरा किया तो 41 साल 82 दिन के थे।
टेलर इस मैच में लगातार दूसरी पारी में शतक जड़ने से चूक गए और उन्होंने 88 गेंदों में 82 रन की धमाकेदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा इरविन के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए।