पाकिस्तान की ब्लाइंड क्रिकेट टीम को गृह मंत्रालय ने वीजा जारी करने की दी अनुमति

Updated: Wed, Dec 07 2022 12:07 IST
Home Ministry (Image Source: IANS)

भारत में होने जा रहे ब्लाइंड टीम टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आखिरकार भारत आने के लिए वीजा संबंधी अनुमति मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत में होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट टीम के 34 खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है। अब विदेश मंत्रालय टीम को वीजा जारी कर सकेगा।

दरअसल इससे पहले भारत ने पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भारत आने का वीजा देने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर ब्लाइंड क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा था कि पाकिस्तान का वीजा खारिज हो गया है। वे विश्व कप में भाग लेने नहीं आ रहे हैं। वहीं इसके बाद पाकिस्तान ने इसको लेकर सवाल उठाए थे। पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने कहा था कि खेल को क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर होना चाहिए और खास तौर पर दिव्यांग व्यक्तियों के मेगा खेल आयोजनों में उचित व्यवहार किया जाना चाहिए।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के 34 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल को वीजा जारी करने की अनुमति दे दी गई है। वीजा जारी करने का काम गृह मंत्रालय का नहीं है। अब संबंधित विभाग वीजा जारी कर सकेगा। वहीं ब्लाइंड क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जीके महंतेश ने ट्वीट कर कहा कि ये अच्छी खबर है और उम्मीद है पाकिस्तान नेत्रहीन क्रिकेट टीम जल्द ही हमारे साथ जुड़ेगी। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

वहीं देर रात तक पाकिस्तान मीडिया ने दावा किया कि भारतीय गृह मंत्रालय ने पहले ही अनुमति दे दी है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक कारणों से वीजा अब तक जारी नहीं किया है।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के 34 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल को वीजा जारी करने की अनुमति दे दी गई है। वीजा जारी करने का काम गृह मंत्रालय का नहीं है। अब संबंधित विभाग वीजा जारी कर सकेगा। वहीं ब्लाइंड क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जीके महंतेश ने ट्वीट कर कहा कि ये अच्छी खबर है और उम्मीद है पाकिस्तान नेत्रहीन क्रिकेट टीम जल्द ही हमारे साथ जुड़ेगी। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

Also Read: क्रिकेट के अनोखे किस्से

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें