भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। ऐसे में कई युवा गेंदबाज उनके जैसा बनने की कोशिश करते हैं लेकिन शायद ही ऐसा कोई तेज़ गेंदबाज होगा जो सामने आकर ऐसा बोल दे कि वो बुमराह से बेहतर है मगर साउथ अफ्रीका के एक 17 साल के गेंदबाज ने खुद को बुमराह से बेहतर बताया है।

Advertisement

शुक्रवार, 19 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में U-19 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम ने सनसनीखेज जीत हासिल की। उनकी इस जीत में युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका हीरो रहे। मफाका ने 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिस तरह से उन्होंने अपने विकेटों का जश्न मनाया उनका जश्न काफी वायरल हुआ। ये बिल्कुल जसप्रीत बुमराह के जश्न से मिलता जुलता था।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की जीत के बाद आईसीसी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो में बोलते हुए, क्वेना मफाका ने अपने जश्न के बारे में बताया और साथ ही कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि वो जसप्रीत बुमराह से बेहतर गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा, "वास्तव में मैंने अपने भाई से वर्ल्ड कप से ठीक पहले मुझे किसी जश्न के बारे में बताने के लिए कहा था और उसने बस इतना कहा, 'मुझे कुछ पता नहीं है। मुझे नहीं पता।' मैंने कहा, 'तुम्हें एक बात बताऊं, ये अच्छा लग रहा है। मुझे इसी के साथ जाने दो।''

मफाका के पास जसप्रीत बुमराह के लिए भी एक संदेश था, जिससे पता चलता है कि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज कितना आत्मविश्वासी था। उन्होंने कहा, "जसप्रीत तुम एक महान गेंदबाज हो लेकिन उम्मीद है, मैं तुमसे बेहतर हूं।"

Also Read: Live Score

वहीं, अगर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच की बात करें तो 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 9.5 ओवर शेष रहते हुए 254 रन पर ढेर हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार