कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए IPL 2026 का सीजन किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं रहा। शुरुआत में टीम की हालत काफी खराब थी। पहले छह मैचों के बाद KKR पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी और ऐसा लग रहा था कि टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। लेकिन फिर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने शानदार वापसी की और लगातार चार मैच जीतकर दोबारा रेस में खुद को शामिल कर लिया।

Advertisement

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ मिली हार ने KKR की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। इस हार के बाद टीम 11 मैचों में सिर्फ 9 पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर बनी हुई है। अब हालात ऐसे हैं कि KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ अपने प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के रिजल्ट्स पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। आइए बताते हैं कि रहाणे की टीम अभी भी कैसे प्लेऑफ तक पहुंच सकती है।

Advertisement

नाइट राइडर्स के पास अब तीन मैच बचे हैं और उन्हें हर हाल में तीनों जीतने होंगे। टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा। अगर KKR ये तीनों मैच जीतती है तो उसके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे लेकिन उनके आगे जाने के लिए सिर्फ इतना काफी नहीं होगा। KKR को ये भी दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स अपने बाकी तीन मैचों में से ज्यादा से ज्यादा एक ही मैच जीते। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को भी अपने दोनों मैच हारने होंगे। इसके अलावा दूसरी टीमों के नतीजे भी KKR के पक्ष में जाने जरूरी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल KKR के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि टीम अपने बाकी तीनों मुकाबले ईडन गार्डन्स में खेलेगी। घरेलू मैदान पर KKR का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और फैंस को उम्मीद होगी कि टीम यहां से एक और कमाल की वापसी कर सकती है लेकिन फैंस ये दुआ भी कर रहे हैं कि बाकी नतीजे भी उनके मुताबिक ही जाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार