28 सितंबर। हार्दिक पांड्या ने काफी कम समय में अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है। इस समय हार्दिक पांड्या भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर बन गए हैं। यही कारण है कि हार्दिक पांड्या के फैन्स फॉलोइंग की संख्या काफी बढ़ गई है।

Advertisement

इतना ही नहीं काफी कम समय में हार्दिक पांड्या को उनका सुपरमैन फैन भी मिल गया है जिसका नाम मुगुन्थन है जो कोयंबटूर के रहने वाले हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के सुपरफैन मुगुन्थन का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया जिसका पूरा खर्च हार्दिक पांड्या ने उठाया। मुगुन्थन को यह चोट हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला टी-20 मैच के होने से पहले लगी।

हुआ ये कि मुगुन्थन धर्मशाला टी-20 मैच के लिए धर्मशाला पहुंच रहे थे लेकिन रास्ते में जबलपुर में एक्सीडेंट हुआ जिसके कारण उनको गंभीर चोटें लगी। जब हार्दिक पांड्या को इसके बारे में पता चला तो इलाज का पूरा खर्च हार्दिक पांड्या ने किया। बाद में 21 सितंबर को मुगुन्थन ठीक होकर वापस मुगुन्थन अपने घर कोयंबटूर वापस लौट गए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार