डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के धमाकेदार अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हरा दिया। 11 साल बाद न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया है। न्यूजीलैंड के 200 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 17.1 ओवरों में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 5 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। ग्लेन मैक्सवले ने सबसे ज्यादा 28 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में पैट कमिंस के बल्ले से 21 रन आए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट, वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट, लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट चटकाया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने डेवोन कॉनवे के अर्धशतक के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है। कॉनवे ने 58 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन की पारी खेली। इसके अलावा फिन एलेन ने 16 गेंदों में 42 रन और जिमी नीशम ने 13 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो और एडम जाम्पा ने एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार