हैदराबाद, 21 अप्रैल (CRICKETNMORE)| ओपनर डेविड वॉर्नर (67) और जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 80) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

Advertisement

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने एक विकेट खेकर 15 ओवर में ही हासिल कर लिया। 

Advertisement

हैदराबाद की नौ मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 10 अंकों के साथ अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की 10 मैचों में यह छठी हार है और वह आठ अंकों के साथ छठे नंबर पर है। कोलकाता को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। 

कोलकाता से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को वॉर्नर और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 131 रन की साझेदारी कर जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। 

वॉर्नर को आईपीएल टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज वाई. पृथ्वीराज ने बोल्ड किया। वॉर्नर ने 38 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने इस सीजन का अपना छठा अर्धशतक भी पूरा किया। 

वॉर्नर के आउट होने के बाद बेयरस्टो ने कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद आठ) के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन की अविजित साझेदारी कर 30 गेंद शेष रहते हैदराबाद को नौ विकेट से जीत दिला दी। 

Advertisement

इस सीजन का अपना आखिरी मैच खेल रहे बेयरस्टो का सीजन का दूसरा अर्धशतक है। इंग्लैंड की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल बेयरस्टो इस मैच के बाद वापस स्वदेश लौट जाएंगे। उन्होंने 43 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए। विलियम्सन ने नौ गेंदों पर नाबाद आठ रन का योगदान दिया। 

कोलकाता की ओर से पृथ्वीराज ने एकमात्र विकेट हासिल किया। 

इससे पहले, कोलकाता ने ओपनर क्रिस लिन (51) के अर्धशतक की मदद से आठ विकेट पर 159 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए कोलकाता को लिन और सुनील नरेन (25) ने पहले विकेट के लिए 2.4 ओवर में 42 रन की साझेदारी कर विस्फोटक शुरूआत दी। नरेन तभी खलील अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने आठ गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। 

इसके बाद कोलकाता ने 73 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए, जिसमें शुभमन गिल (3), पिछले मैच के हीरो नीतीश राणा (11) और कप्तान दिनेश कार्तिक (6) के विकेट शामिल हैं। 

हालांकि लिन ने इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे रिंकू सिंह (30) के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। 

Advertisement

रिंकू ने 25 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद लिन भी 47 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाकर चलते बने। उन्होंने आईपीएल का अपना नौंवां अर्धशतक लगाया। 

लिन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसेल कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। पीयूष चावला ने चार और केसी करियप्पा ने नाबाद नौ रन बनाए। 

हैदराबाद की ओर से खलील अहमद ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो और संदीप शर्मा तथा राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार