टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली की 9 महीने की बेटी वामिका को रेप की धमकी देने वाले सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने सिरफिरे युवक को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान 23 साल के रामनागेश अलिबेथिनी के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने ट्वीट के आधार पर ही युवक की तलाश की थी जिसमें उसने विराट की बेटी वामिका को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। शख्स ने विराट कोहली की बेटी को लेकर गंदी बातें लिखने के बाद अपना ट्विटर हैंडल बदल लिया था और खुद को पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर दिखाने की कोशिश की थी।

Advertisement

यह शख्स पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो इन दिनों बेरोजगार चल रहा था। इससे पहले वह एक फूड डिलिवरी ऐप के लिए काम कर चुका है। गुरुवार को उसे मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि इस पूरे मामले में दिल्‍ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था। दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाती मालीवाल ने दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की थी।

ये है पूरा मामला: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद मोहम्मद शमी के धर्म पर सवाल उठाते हुए उन्हें निशाना बनाया गया था। तब कोहली, शमी के बचाव में आए थे और ट्रोलर्स को जवाब दिया था। इसी दौरान एक यूजर ने विराट कोहली की 8 महीने की बेटी को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार