Hyderabad vs Mumbai: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के करो या मरो मैच में कीरोन पोलार्ड के लिए एक अजीब हालात पैदा हो गए थे। हुआ यूं कि कैरेबियाई क्रिकेटर को एलबीडब्ल्यू दिया गया सिद्धार्थ कौल की सीधी गेंद पोलार्ड के पैड से टकराई और वह स्टंप के ठीक सामने थे जिसके चलते ऑनफील्ड अंपयार ने उन्हें आउट करार दिया। 

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि गेंद मिडिल-लेग से टकरा रही है। ऑनफील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा को पूरा यकीन था कि कीरोन पोलार्ड आउट होंगे। उन्होंने अपनी उंगली उठाई और पोलार्ड को आउट दे दिया। विचार-विमर्श के बाद पोलार्ड ने झिझकते हुए ऑनफील्ड अंपायर के इस फैसले के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड ने जब मैदान पर मौजूद स्क्रीन के रिप्ले में देखा कि कोई बल्ला नहीं लगा है तो पोलार्ड ने थर्डअंपायर के फैसला देने से पहले ही वापस चलना शुरू कर दिया। ऐसा लग रहा था कि उनकी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। पोलार्ड मैदान से बाहर निकल ही गए थे कि बॉल ट्रैकर ने सबके चेहरे पर मुस्कान ला दी। बॉल ट्रैकर में देखने के बाद साफ पता चला कि गेंद स्टंप को मिस कर रही है जिसके चलते पोलार्ड बच गए।

हालांकि, इसके बावजूद पोलार्ड कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए। मुंबई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन 32 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन बनाए वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी 82 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार