सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिरयानी खाते हुए क्लासेन का रिएक्शन देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। टीम के खिलाड़ी भी इस पल को खूब एंजॉय करते नजर आए।
आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्लासेन हैदराबादी बिरयानी खाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका रिएक्शन कुछ ऐसा रहा कि फैंस हंसने पर मजबूर हो गए।
दरअसल, इस वीडियो को उनकी टीम के साथी खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासेन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ बैठकर बिरयानी का मजा ले रहे होते हैं। लेकिन कुछ ही बाइट लेने के बाद क्लासेन के चेहरे का रंग बदल जाता है। तीखी बिरयानी उनके लिए परेशानी बन जाती है और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।
इतना ही नहीं, क्लासेन पसीना पोंछते हुए नजर आते हैं और बार-बार खुद को संभालने की कोशिश करते हैं, जबकि उनके पास बैठे ईशान किशन और बाकी खिलाड़ी इस पूरे पल को एंजॉय करते हुए हंसते दिखाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस भी इस मजेदार मोमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं।
VIDEO:
अगर हेनरिक क्लासेन के मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो वह इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 147.95 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस सीजन कुछ खास नहीं रही है और टीम को शुरुआती 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार (11 अप्रैल) को खेला जाएगा, जहां हैदराबाद जीत के साथ वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।