7 जून। हाल के दिनों में राशिद खान अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। राशिद खान ने अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से पूरे बल्लेबाजों को परेशान कर रखा है। भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट को लेकर राशिद खान बेहद आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं।

Advertisement

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले राशिद खान ने एक इंटरव्यू में बहुत बड़ा खुलासा किया है। राशिद खान ने कहा कि वो महान सचिन तेंदुलकर के सामने गेंदबाजी करना चाहते हैं और साथ ही सचिन तेंदुलकर का विकेट भी चटकाना चाहते हैं।

 

राशिद खान ने कहा कि वो अनलकी हैं कि सचिन तेंदुलकर जब खेल रहे थे उस दौरान वो क्रिकेट नहीं खेल पाए। यह सपना मेरा अधूरा ही रह जाएगा।

इसके साथ - साथ राशिद खान ने कहा कि शाहिद अफरीदी और अनिल कुंबले उनके फेवरेट क्रिकेटर में से एक रहे हैं। राशिद खान ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिेकेट में अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि वो इस टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी में कोई भी बदलाव नहीं करने वाले हैं।

राशिद खान ने कहा कि उनकी गेंदबाजी का प्लस पॉंइंट हैं गेंद में तेजी। वो अपनी इसी रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान करेंगे। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें उम्मीद है कि शानदार परफॉर्मेंस करेंगे। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 14 जून से शुरू होने वाला है। राशिद खान ने कहा कि उन्हें निराशा है कि इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार