2 दिसंबर। 6 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। इस सीरीज में कोहली से हर किसी को उम्मीद है। स्कोरकार्ड

Advertisement

पहले टेस्ट मैच से पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में एक रेडियो में दिए गए एक इंटरव्यू में आने वाले सीरीज को लेकर बात की और कहा कि अब वो पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

Advertisement

पिछले सीरीज में उन्होंने काफी स्लैजिंग करने की कोशिश की थी लेकिन इस बार वो ऐसी चीजों पर अपना ध्य़ान नहीं लगाएगें।

विराट ने कहा कि वो अपने करियर की शुरूआत में स्लैजिंग पर जोर दिया करते थे लेकिन अब मेरा पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल को सुधारने और भारत को मैच जीताने पर होता है।

कोहली ने कहा कि इस सीरीज में वो स्लैजिंग करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में आक्रमक क्रिकेट खेलेगी लेकिन उस आक्रमक क्रिकेट का जबाव हमारी टीम शानदार तरीके से देने वाली है। स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि कोहली ने अबतक अपने टेस्ट करियर में 73 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 24 शतक की मदद से 6331 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 54.57 रहा है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में अबतक 5 शतक जमाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार