भारतीय टीम के लिए नागपुर टेस्ट में जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट से पहले जडेजा का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें 'सर जडेजा' कहलाना पसंद नहीं है। जडेजा का ये बयान कुछ साल पुराना है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें 'सर' कहलाए जाने से नफरत है और इसलिए या तो लोग उन्हें बापू कहें या उनके नाम से बुलाएं।

Advertisement

जडेजा का ये बयान उस समय आया था जब वो चोटिल होने के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में वापसी कर रहे थे। उस समय जडेजा ने एक बातचीत में द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था, “लोगों को मुझे मेरे नाम से बुलाना चाहिए। वो पर्याप्त है। मुझे सर कहलाने से नफरत है। लोग चाहें तो मुझे बापू बुला लें, यही मुझे अच्छा लगता है। ये सर-वर, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। दरअसल, जब लोग मुझे सर कहते हैं तो ये रजिस्टर नहीं होता है।"

Advertisement

जडेजा शायद ही कभी इंटरव्यू देते हैं और उन्हें कभी खुल कर बोलते हुए भी नहीं देखा गया। वर्षों से, उन्होंने मीडिया के प्रति अड़ियल रुख बनाए रखा है। एक बार टीम से बाहर होने पर, उन्होंने एक इंटरव्यू के अनुरोध को आधे-अधूरे जवाब के साथ ठुकरा दिया था। उन्होंने उस दौरान कहा था, "क्या आपको लगता है, अगर आप मेरे बारे में लिखेंगे तो मुझे वापस टीम में बुला लिया जाएगा?"

आपको बता दें कि जडेजा ने चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में शानदार वापसी की और बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी उन्होंने 7 विकेट लिए थे। उ न्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। ऐसे में जडेजा टीम इंडिया के लिए दूसरे टेस्ट में भी अहम साबित होंगे क्योंकि दिल्ली की पिच पर भी स्पिनर्स को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अश्विन और जडेजा को झेलना एक बार फिर से कंगारुओं के लिए आसान नहीं होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार