कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा है कि रिंकू सिंह की निडर बल्लेबाजी ने दबाव को कम करने में काफी मदद की है। केकेआर ने ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ सोमवार को रोमांचक जीत दर्ज की। 180 रनों का पीछा करते हुए, कोलकाता को दो ओवरों में 26 रनों की जरूरत थी, रसेल ने 19वें ओवर में सैम करन को 3 छक्के लगाए जिसके बाद आखिरी 6 गेंदों में सिर्फ 7 रनों की जरूरत थी।

Advertisement

पीबीकेएस के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छा दबाव बनाया। रसेल एक रन चुराते हुए पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। अंतिम गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने फाइन-लेग में चौका लगा कर कोलकाता को पांच विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

रसेल ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद कहा, मैं खेल खत्म करना चाहता था, लेकिन हमारे पास अब रिंकू के रूप में एक फिनिशर है। उसने मुझसे कहा कि अगर गेंद मिस करते हैं तो क्या हमें रन के लिए जाना चाहिए? मैंने कहा, निश्चित रूप से.. मुझे उस पर विश्वास है।

रिंकू जो कर रहा है, वो देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वह दबाव को कम कर देता है और वह कई साल से खेल रहा है। वास्तव में वह कड़ी मेहनत करने वाला लड़का है। वह मैदान के बाहर बहुत मजाकिया है, मैं कोशिश करता हूं जब हम ट्रेनिंग कर रहे हों तो उसकेकरीब रहूं।

जीत के साथ केकेआर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार