इंडिया-ए के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के लिए आस्ट्रेलिया-ए टीम में चुने गए जेम्स पैटिनसन ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह के साथ खेलकर और बेहतर हुए हैं। पैटिनसन को आईपीएल-13 की नीलामी में खरीदा नहीं गया था। लसिथ मलिंगा के नाम वापस लेने के बाद मुंबई ने फिर उन्हें अपनी टीम में जोड़ा था।

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पैटिनसन के हवाले से लिखा है, "बूम (बुमराह) अगर टी-20 में सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं तो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह क्रिकेट के बारे में बात करना पसंद करते हैं। वह अपनी गेंदबाजी मानसिकता को साझा करने को लेकर खुश थे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैंने जितना सोचा था उन्होंने ट्रेनिंग पर उससे ज्यादा गेंदबाजी की। वह गेंदबाजी करते रहे।"

पैटिनसन ने कहा, "आप उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखते हैं और देखते हैं कि वह कैसे यह करते हैं। मैंने उनका दिमाग पढ़ा है। मैं उनकी यार्कर गेंदों के बार में पूछ रहा था कि कैसे वो इतनी अच्छी यॉर्कर गेंदें डाल लेते हैं। बाकी कुछ और चीजों के बारे में भी पूछ रहा था।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार