पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम को चाहिए कि वो अपना फोकस केवल पाकिस्तान के मैच पर ना रखे बल्कि वर्ल्ड कप जीतने पर ध्यान दे। भारत-नेपाल एशिया कप मुकाबले के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच "वर्ल्ड कप जीतने की दिशा में महज एक कदम है"।

Advertisement

गंभीर ने कहा, "यह केवल 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बारे में नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यह भारत के वर्ल्ड कप फाइनल खेलने और कप जीतने के बारे में है, क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि इस विश्व कप टीम से कितने लोग अगले वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे और यह 4 साल के बाद होता है।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए, प्रशंसकों के रूप में हमारे लिए और प्रसारक के रूप में हमारे लिए, सब कुछ केवल भारत और पाकिस्तान पर केंद्रित नहीं होना चाहिए। यह वर्ल्ड कप जीतने के बारे में है। पाकिस्तान सिर्फ एक बाधा है। यह वर्ल्ड कप जीतने की दिशा में महज एक कदम है।"

गंभीर ने 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीमों को भी याद किया और इस बात पर जोर दिया कि उनका प्राथमिक ध्यान ट्रॉफी पर था।

गंभीर ने कहा, "2007 में टी20 वर्ल्ड कप में हमने अपना अभियान पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया। हमने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेला। यह कभी भी केवल पाकिस्तान के बारे में नहीं था। 2011 में भी यह कभी पाकिस्तान के बारे में नहीं था, पाकिस्तान को हराना बस एक कदम था। इसलिए, जब एक प्रसारक, विशेषज्ञ के रूप में अगर हम केवल भारत बनाम पाकिस्तान के बारे में बात करना बंद कर दें और वर्ल्ड कप जीतने के बारे में सोचें, तो मुझे लगता है कि टीम इंडिया काफी बेहतर स्थिति में होगी।"

Also Read: Live Score

Advertisement

दोनों देशों के बीच बड़ा मुकाबला जो पहले 15 अक्टूबर को होने वाला था। अब एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार