मेलबर्न/नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.) । दिवंगत क्रिकेटर फिलिप ह्यूजेस को श्रृद्धांजलि देते हुए पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि उसे चुनौतियों का सामना करना पसंद था और उन्हें उसकी बल्लेबाजी में एडम गिलक्रिस्ट जैसा साहस नजर आता था।

Advertisement

पॉन्टिंग ने कहा, ‘‘1009 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जब वह टीम में आया तब मैं उसे जानता नहीं था। लेकिन मुझे पता था कि वह पहले टेस्ट में पारी का आगाज करेगा। मैने उसके साथ बात की और कुछ समय बिताया। मैं उसके करीब आना चाहता था।’’

Advertisement

पॉन्टिंग ने एक स्थानिय समाचार पत्र में अपने कालम में लिखा, ‘‘ वह काफी प्रभावी लड़का था। वह सीखना चाहता था और उसके भीतर सम्मान का भाव था। वह इतना प्यारा था कि मेरा काम आसान हो गया।’’ पॉन्टिंग ने कहा कि वह कभी किसी युवा क्रिकेटर से इतना प्रभावित नहीं हुए, जितना ह्यूजेस से। उन्होंने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा था लेकिन उसने उन्हें मैदान के चारों ओर मारा। एक 20 साल का छोटा सा बच्चा डेल स्टेन को उसके सिर के ऊपर शाट लगा रहा था। मैं हैरान था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उसकी बल्लेबाजी में गिलक्रिस्ट की झलक मिलती थी। खासकर डरबन टेस्ट में जिस तरह से वह खेला, मैने वैसे गिली को खेलते देखा है।’’

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार