Anshul Kamboj Unwanted Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में पूरे 56 रन (1 विकेट लिया) लुटाए। गौरतलब है कि इस दौरान गुजरात के बल्लेबाज़ों ने अंशुल को चार छक्के जड़े। यही वज़ह है अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 25 साल के अंशुल कंबोज अब IPL के 19 साल के इतिहास के वो गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के दिए। उन्होंने IPL 19 (साल 2026) के सीजन में 34 छक्के लुटाकर राशिद खान का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने पिछले सीजन ही 33 छक्के लुटाए थे। 

Advertisement

एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज़

  • अंशुल कंबोज - 34 (2026)
  • राशिद खान - 33 (2025)
  • मोहम्मद सिराज - 31 (2022)
  • वानिंदु हसरंगा - 30 (2022)
  • युजवेंद्र चहल - 30 (2024)
  • कगिसो रबाडा - 30 (2026)

गौरतलब है कि भले ही 25 साल के अंशुल कंबोज के नाम IPL इतिहास का एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, लेकिन ये फैक्ट भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है कि वो साल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के बेस्ट गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 14 मैचों में 50.2 ओवर गेंदबाज़ी की और 530 रन (10.52 इकोनॉमी) देकर 21 विकेट निकाले।

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां GT ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। उनके लिए साईं सुदर्शन (53 गेंदों पर 84 रन), शुभमन गिल (37 गेंदों पर 64 रन) और जोस बटलर (27 गेंदों पर नाबाद 57 रन) ने अर्धशतक ठोका।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 140 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इसी के साथ CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और उनके लिए टूर्नामेंट भी खत्म हो गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार