चेस्टर ली स्ट्रीट, 29 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के हाथों नौ विकेट से मात खाने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा है कि उनकी टीम ने हर जगह गलतियां कीं और इसी कारण उन्हें हार मिली है। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 37.2 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच के बाद करुणारत्ने ने कहा, "मुझे लगता है कि हर विभाग में हमने गलती कीं। बल्लेबाजी में कुशल परेरा और अविश्का फर्नाडो ने अच्छा किया, लेकिन हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। यह यहां अहम था। जब आप एक-एक रन नहीं लेते हो तो बड़े शॉट्स के लिए जाते हो। दुर्भाग्य से हमारे पास बचाने को सिर्फ 203 रन ही थे और यह विकेट वक्त के साथ बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती जा रही थी।"

Advertisement

अपनी बल्लेबाजी के समय पर पिच के बारे में करुणारत्ने ने कहा, "मुझे लगा विकेट धीमी है। उन्होंने गेंदबाजी भी अच्छी की। उनके फील्डर हर जगह थे, जिन्होंने हम पर दबाव बनाए रखा। उनकी रणनीति अच्छी थी। हमने एक-दो रन नहीं लिए और बड़े शॉट्स के लिए गए इसलिए नुकसान हुआ।"

उन्होंने कहा, "लक्ष्य बचाने के लिए हमें शुरुआत में विकेट चाहिए थे। मलिंगा ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हम दवाब नहीं बना सके। कोई और गेंदबाजी विकेट नहीं ले सका।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार