आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में चेन्नई की टीम ने मुंबई को हराया और आगे आने वाले मुकाबलों की बात करे तो केकेआर बनाम आरसीबी, और पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स और 22 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वो आने वाले तीन सालों में खुद को दुनिया का सबसे बड़ा ऑलराउंडर बनते हुए देखना चाहते हैं।

भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम में वर्तमान में मिशेल मार्श से शानदार ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन साथ ही यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में ये देखना दिलचस्प होगा कि स्टोइनिस और मार्श में से कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाता है।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने कहा,"आने वाले तीन सालों में मैं न सिर्फ खुद को ऑस्ट्रेलिया का बेस्ट फिनिशर बल्कि दुनिया का बेस्ट फिनिशर बनते हुए देखना चाहता हूं।"

आगे बात करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि इस आईपीएल में वो खुद को दिल्ली की टीम के लिए और फिर टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए भी फिनिश की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार