5 अगस्त, एजबेस्टन (CRICKETNMORE)। एजबेस्टन में खेले जा रहे इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन को अपने व्यवहार के लिए ऑन फिल्ड अंपायर से माफी मांगी पड़ी। आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी के दौरान जेम्स बार – बार पिच पर  दौड़ने की गलती कर रहे थे जिसके चलते मैच में ऑन फिल्ड अंपायर ब्रूस ओक्सेन्फोर्ड और जोएल विल्सन ने एंडरसन को फॉलो-थ्रू में पिच के बीच में दौड़ने के लिए चेताया था। ब्रेकिंग: रोहित शर्मा का 264 रन का रिकॉर्ड टूटा

Advertisement

अंपायरों के द्वारा फटकार सुनने के बाद एंडरसन पूरी तरह से गरम हो गए थे जिसके चलते उनके चेहरे पर गुस्से की झलक साफ दिखाई पड़ रही थी ऐसा लग रहा था कि एंडसरसन अंपायर के वार्निग मिलने पर असहमती जता रहे हैं। गौरतलब है कि मैच में एंडरसन को अंपायर ने एक ही ओवर में 2 बार फटकार लगाई और यदि इसके बाद एंडरसन किसी भी अंपायर से एक बार और फटकार सुन लेते तो उनकों पाकिस्तान के खिलाफ पारी में गेंदबाजी करने से रोक दिया जाता। एमएस धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास; ब्रेकिंग न्यूज

Advertisement

अंपायरों के चेताने के बाद एंडरसन ने बाद में जाकर अपनी गलती का एहसास होने पर अंपायरों से  माफी भी मांगी। उन्होंने अपने व्यलहार को लेकर खेद जताया और साथ ही ये बयान दिया कि मैं मैदान पर बिल्कुल “आउट ऑफ कंट्रोल था। “ मैच के बाद मैंने टीवी पर देखा ये बेहद ही निराशा जनक था। एंडरसन ने अपने माफीनामा में ये भी कहा कि मैंने अपनेआप को टीवी पर देखकर खुद के लिए खराब फिल कर रहा हूं।

मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं पिच के तरफ ईशारा कर रहा था जो बिल्कुल ही दुर्भाग्यपूर्ण था। मैं आशा करता हूं ये सभी बातें यही पर खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच के दूसर दिन कोई खास गेंदबाजी नहीं की और पूरे दिन केवल एक ही विकेट चटका पाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम 3 विकेट पर 253 रन बना लिए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 297 रन पर ऑल आउट हो गए थे।

तीसर टेस्ट मैच के दूसरे दिन एंडरसन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने एक कैच भी मिस कर दिया था जिसके बाद एंडरसन ने कहा कि गरम मिजाज का ही नतीजा था कि मुझसे ऐसी गलती हुई है। मुझे उम्मीद है कि तीसर दिन इंग्लैंड मैच में जबरदस्त वापसी करेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार