25 अगस्त। ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का आगाज बेहद ही शानदार ढ़ंग से किया। सबसे पहले तो ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में अपने रन बनानें की शुरूआत छक्का जमाकर किया तो वहीं विकेटकीपिंग से भी जलवा दिखाते हुए 5 कैच लपक डाले।
अपने शानदार डेब्यू को लेकर ऋषभ पंत ने कहा कि उनका छ्क्का जमाकर पारी की शुरूआत करने का कोई ईरादा नहीं था।
ऋषभ पंत ने कहा कि वो अपना स्वभाविक बल्लेबाजी कर रहे थे। पंत ने कहा कि मैं जब बल्लेबाजी करने गया था तो हर क्रिकेटर की तरह नर्वस था। ऋषभ पंत ने कहा कि जिस गेंद पर मैंने छक्का जमाया वो गेंद मेरे पहुंच में थी जिसके कारण मौका देखकर मैंने बड़े शॉर्ट्स खेले।
इसके साथ - साथ ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग को लेकर कहा कि इंग्लैंड में विकेटकीपिंग करना हमेशा मुश्किल होता है। गेंद में ज्यादा स्विंग होने के कारण मुश्किले पैदा होती है।
ऋषभ पत ने कहा कि मैं इंग्लैंड में 2 माह से हूं और भारत ए के लिए खेल रहा था। ऐसे में मुझे यहां की परिस्थितियों की आदत सी हो गई थी।